Delhi NCR

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल कांग्रेस मुख्यालय से होगी शुरू, राजघाट के पास होगा अंतिम संस्कार

Delhi : केसी वेणुगोपाल ने बताया, ‘कल 28 दिसंबर को सुबह आठ बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

शुक्रवार को अंतिम दर्शन

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू होगी। वेणुगोपाल ने बताया कि मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के समीप किया जा सकता है।

कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा

वेणुगोपाल ने बताया, ‘कल 28 दिसंबर को सुबह आठ बजे मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।’ उन्होंने बताया, ‘कल सुबह 9.30 बजे डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से श्मशान घाट तक जाएगी।’ भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। मनमोहन सिंह को गुरुवार रात करीब 8.30 बजे गंभीर हालत में नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें : UPPSC PCS प्रीलिम्स 2024 की आंसर की जारी, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button