मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा स्थगित, पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर हुआ कार्यक्रम में बदलाव

Bihar
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल प्रगति यात्रा पर हैं, लेकिन उन्होंने अपनी दो दिन की प्रगति यात्रा को स्थगित कर दिया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद उन्होंने अपने कार्यक्रम में यह बदलाव किया हैं।
अर्थशास्त्री और वित्त मंत्री के बाद देश के पीएम बने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। गुरूवार की रात उन्हें 8 बजकर 06 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया था और फिर एम्स दिल्ली ने रात 9:51 बजे उनके निधन होने की सूचना जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की खबर को सुनकर बिहारके सीएम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद अपने दो दिन 27 और 28 दिसम्बर की प्रगति यात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए
एम्स दिल्ली के मीडिया सेल के प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. रीमा के मुताबिक गुरूवार की शाम पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उन्हें आठ बजकर 06 मिनट पर एम्स में भर्ती कराया गया। डॉ. मनमोहन सिंह बेसुध हो गये थे। उनका इलाज शुरू हुआ लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
उनके निधन की पुष्टि की
एम्स दिल्ली ने रात 9:51 बजे उनके निधन होने की सूचना जारी करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित देशभर के सभी नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। भारत सरकार ने उनके निधन पर सात दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कांग्रेस ने भी अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा- जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप