बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

एक देश, एक चुनाव बिल के लिए जेपीसी में 39 सांसद शामिल, पीपी चौधरी को जेपीसी का अध्यक्ष किया गया नियुक्त

One Nation, One Election Bill : एक देश, एक चुनाव बिल को लेकर जेपीसी घोषित की गई है। इनके सदस्यों के नाम सामने आए हैं। जेपीसी में 39 सदस्यों को शामिल किया गया है। लोकसभा से 27 सांसद शामिल हैं। राज्यसभा से 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही भाजपा सांसद पीपी चौधरी को जेपीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राज्यसभा से 12 सदस्य शामिल हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी की बता करें तो के लक्ष्मण, कविता पाटीदार, भुनेश्वर कालिता घनश्याम तिवाड़ी, के लक्ष्मण, कविता पाटीदार, जनता दल (यूनाइटेड) की बात करते हैं कि के संजय झा, कांग्रेस पर आते हैं तो मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से द्रविड़ मुनेत्र कषगम के पी विल्सन, साकेत गोखले अब आम आदमी पार्टी की बात करते हैं। संजय सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा बीजू जनता दल के मानस रंजन मंगराज और वाईएसआर कांग्रेस के वी विजय साई रेड्डी को शामिल किया गया है।

लोकसभा से 27 सांसद

इस समिति में लोकसभा से, जिन 27 सांसदों को शामिल किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी से पीपी चौधरी, सीएम रमेश, बांसुरी स्वराज, पुरुषोत्तम रुपाला, अनुराग ठाकुर, विष्णु दयाल शर्मा, भर्तृहरि महताब, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, बैजयंत पांडा और संजय जायसवाल हैं। कांग्रेस की बात करतें हैं तो प्रियंका गांधी वाद्रा, मनीष तिवारी और सुखदेव भगत शामिल हैं।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव समिति में शामिल हैंं। सांसद छोटेलाल को भी शामिल किया गया है। तृणमूल कांग्रेस की बात करें तो कल्याण बनर्जी को शामिल किया गया है। इसके अलावा कई पार्टी के नेता इस समिति में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने 21 दिसंबर को नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button