Eknath Shinde on EVM : ‘विपक्ष की जीत होती है तो EVM अच्छा है और…’, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान

Eknath Shinde on EVM : विपक्ष ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। शरद पवार ने भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला है। एक नाथ शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि EVM के घोटाले की बात नहीं उठाई? और इस राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, विपक्ष को महाराष्ट्र की जनता ने जो साफ बहुमत दिया है उसका स्वागत करना चाहिए। हमारी 2.5 साल की महायुति की सरकार ने इतना काम किया है, इतनी योजनाओं को लागू किया है, जिसका परिणाम ये आया है। हमारी सरकार ने इतने ऐतिहासिक काम किए हैं, जिसे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अभी झारखंड में चुनाव हुआ, वायनाड में चुनाव हुआ, जहां-जहां उनकी (विपक्ष) जीत होती है तो EVM अच्छा है।
‘कुछ बिंदु का फर्क है, लेकिन…’
उन्होंने कहा कि यह पिछले कई सालों से जारी है। लोकसभा में महायुति को 43.55% वोट मिले और महाविकास अघाड़ी को 43.71% वोट मिले। केवल कुछ बिंदु का फर्क है, लेकिन हमें 17 सीटें और उन्हें 31 सीटें मिलीं। तब उन्होंने EVM के घोटाले की बात नहीं उठाई? और इस राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए। कल उन्होंने (MVA विधायकों ) EVM के घोटाले का हवाला देते हुए शपथ नहीं ली, लेकिन आज शपथ ले ली तो क्या आज से EVM का घोटाला खत्म हो गया?
यह भी पढ़ें : CM Mohan Yadav ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों की घोषणा की
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप