Other Statesबड़ी ख़बर

Maharashtra CM Oath : फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ, PM मोदी, अमित शाह समेत NDA के नेता रहे मौजूद

Maharashtra CM Oath : फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व अन्य NDA नेता मौजूद थे। जानकारी के लिए बता दें कि आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

जानकारी के लिए बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में 70 वीआईपी शामिल हुए। 400 से ज्यादा साधु सन्तों को शपथ समारोह में बुलाया। शपथ ग्रहण से पहले फडणवीस ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इस समारोह में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड स्टार नजर आए। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ा बहुमत मिला। महायुति ने 334 सीटें जीती हैं। महाविकास अघाड़ी की बात करें तो 55 सीटें ही आई थीं।

यह भी पढ़ें : SMAT 2024 : टी20 क्रिकेट का बना सबसे बड़ा स्कोर, बड़ौदा ने बनाए 349 रन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button