SMAT 2024 : टी20 क्रिकेट का बना सबसे बड़ा स्कोर, बड़ौदा ने बनाए 349 रन
SMAT 2024 : बड़ौदा की टीम ने सिक्किम के खिलाफ मैच खेला। इस मैच में छक्के – चौकों की बरसात हो गई। ऐसा कहा जाता है कि अंत किसी भी चीज का नहीं होता, लेकिन जिम्बाब्वे ने 344 रन बनाए तो लगा कि इससे ज्यादा टी20 में नहीं बन सकते हैं, लेकिन यह रिकॉर्ड भी टूट गया।
जानकारी के लिए बता दें कि बड़ौदा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 349 रन जड़ दिए, वहीं जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड भी टूट गया है, जो 344 रन का है। हाल ही में जिम्बाब्वे ने यह रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में भानू पानिया ने शानदार बैटिंग की। 262.74 की स्ट्राइक रेट से रन किए। भानू पानिया ने 51 बॉल खेलकर 134 रन बनाए। उन्होंने छक्के – चौके लगाए।
37 छक्के लगाए
आपको बता दें कि शिवालिक ने भी शानदार बैटिंग की। उन्होंने 17 गेंदे खेलीं और 55 रन जड़ दिए। उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। बता दें कि सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। पूरे 20 ओवर की बात करें तो 37 छक्के लगाए हैं। पिछले सीजन की बात करें तो 2023 में 275 रन बने थे। अभिमन्यु सिंह ने भी शानदार बैटिंग की है। उन्होंने अर्धशतक जड़ा। विष्णु सोलंकी ने भी अर्धशतक बनाया।
दरअसल, सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 297 रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड नेपाल ने तोड़ दिया था। 314 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को जिम्बाब्वे ने तोड़ा। 344 रन बनाए। अब बड़ौदा ने 344 रन जड़ दिए।
यह भी पढ़ें : हर यात्री को मिलती है 46% की छूट, देश के हर रेलवे स्टेशन का हो रहा विकास : अश्विनी वैष्णव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप