Other States

Maharashtra : महाराष्ट्र में सीएम पर फैसला अटका! एकनाथ शिंदे की तबीयत पर डॉक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Maharashtra : महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। इस वजह से आज उनकी सभी मीटिंग रद्द कर दी गई। इस बीच सभी की नजरें मुख्यमंत्री चेहरे पर टिकी हैं।

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत ठीक नही होने की वजह से आज 2 दिसंबर की सभी मीटिंग रद्द कर दी गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इससे पहले शनिवार को भी एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद सतारा में उनके घर पर डॉक्टरों की एक टीम पहुंची थी। एकनाथ शिंदे की तबीयत ऐसे समय पर बिगड़ी है, जब महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर मंथन चल रहा है कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

महायुति गठबंधन को बड़ी जीत मिली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी ने 288 में से 230 सीटें जीती हैं। इसमें से बीजेपी ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं, जबकि उनके विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है।

महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस 16 सीटें, एनसीपी शरद पवार दस सीटें और शिवसेना यूबीटी बीस सीटें ही जीत पाई हैं। 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित किया गया था। 9 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच अभी भी फंसा हुआ है।

आम लोगों के लिए काम करता हूं

कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि जनता चाहती है वहीं मुख्यमंत्री बने रहे। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों के लिए काम करता हूं, मैं जनता का मुख्यमंत्री हूं इसी वजह से लोग मानते हैं मुझे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

सूत्रों की मानें तो चार दिसंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। जिसके लिए बीजेपी के सभी विधायकों को मंगलवार को मुंबई आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद महायुति की ओर से राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : जयराम रमेश महंगाई पर बोले, “लोगों की सैलरी नहीं बढ़ रही और पीएम मोदी हाइप बनाने…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button