
फिल्म: बंदा सिंह चौधरी
रेटिंग्स: 4 स्टार्स
निर्देशक: अभिषेक सक्सेना
स्टार कास्ट: अरशद वारसी, मेहर विज, कियारा खन्ना, शताफ फिगर, शिल्पी मारवाह, जीवेशु अहलूवालिया और अलीशा चोपड़ा
फिल्म अवधि: 114 मिनट
कहां देखें: थिएटर्स
बात कहानी की करें तो बंदा सिंह चौधरी (अरशद वारसी) एक ऐसा शख्स है जो सभी की मदद करता है और उसे पिंड के लोग खूब पसंद करते हैं। पिंड की लड़की लल्ली (मेहर विज) से उसे प्यार होता है और फिर शादी और बेटी का जन्म। सब कुछ अच्छा चल रहा होता है लेकिन हालात तब बदलते हैं जब एक कथित तौर पर आंतकवादी संगठन पंजाब को बांटना शुरू कर देता है।
पंजाब से हिंदूओं और उन लोगों को खदेड़ा जाता है, जो मूल रूप से पंजाब के नहीं हैं। ऐसे ही निशाने पर बंदा सिंह आता है। लेकिन वो हारता नहीं बल्कि लड़ता है। लोगों को एक जुट करता है, उन्हें समझता है। आखिर में क्या होता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

महिलाओं की दिखाया गया ताकतवर
फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जिनकी चर्चा जरूर होगी। बहुत ज्यादा रिवील करे बिना एक सीन बताता हूं। बंदा सिंह कुछ लोगों को कथित आंतकवादियों के खिलाफ तैयार करवा रहा है। उन्हें तलवार बाजी और बंदूक चलाना सिखा रहा है। तभी वो आंतकवादी आते हैं और कई लोग डर से भाग जाते हैं। उस वक्त अकेला होने के बाद भी बंदा सिंह हिम्मत नहीं हारता। फिर उसके सपोर्ट में दो महिलाएं उतरती हैं। बंदा दिमाग चलाता है और आतंकवादी को भगा देता है।
कहने को ये सिर्फ एक सीन है लेकिन कई पहलू उजागर करता है। एक ओर जहां ये महिलाओं की ताकत को दिखाता है तो दूसरी ओर ये कि कैसे हिम्मत नहीं हारते हैं तो अपने आप ही चीजें बेहतर होती हैं। सबसे अहम, कैसे डराने वाला शख्स भी खुद डरता है। बस वक्त-हालात बदलने की देर होती है।

80 के दशक को दर्शाती है फिल्म
एक ओर जहां फिल्म की कहानी कसी हुई है तो दूसरी ओर टेक्नीकली भी फिल्म स्ट्रॉन्ग है। अच्छा कैमरा, अच्छा म्यूजिक, अच्छा बैकग्राउंड स्कोर और भरपूर इमोशन्स। चूंकि ये फिल्म करीब 80 के दशक को दिखाती है तो इसमें कलर पैलेट और उस वक्त को भी अच्छा दर्शाया गया है। फिल्म की एडिटिंग भी अच्छी है और किसी भी तरह से खींची हुई नहीं लगती है।

इस फिल्म में एक्टर्स ने भी बेहतरीन काम किया है। फिल्म की कास्टिंग बहुत अच्छी है। हर एक कैरेक्टर अपने कैरेक्टर में जान डालता दिखता है और कोई भी किरदार या सीन बेवजह नहीं लगता है। अरशद वारसी और मेहर विज जहां लीड में छाए हैं तो वहीं दूसरी ओर कियारा खन्ना, शताफ फिगर, शिल्पी मारवाह, जीवेशु अहलूवालिया और अलीशा चोपड़ा ने भी किरदारों के साथ पूरा इंसाफ किया है। हमारी तरफ से इसे चार स्टार्स।

यह भी पढ़े : लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सब्जी वाले ने दी सलमान खान को धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप