लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सब्जी वाले ने दी सलमान खान को धमकी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार  

Lawrence Bishnoi-Salman Khan Death threat row

Lawrence Bishnoi-Salman Khan Death threat row

Share

Lawrence BishnoiSalman Khan Death threat row : NCP नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान के लिए धमकी भरा एक मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के पास आया था। इसमें 5 करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी गिरफ्तारी की है।

बता दें कि सलमान खान को जान से मारने और फिरौती मांगने वाला कोई गैंगगेस्टर या लॉरेंस बिश्नोई  का कोई करीबी नहीं बल्कि एक मामूली सब्जी बेचने वाला है, जिसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मैसेज में दी धमकी

सलमान को दी गई धमकी में लिखा था कि “इसे हल्के में मत लेना, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता है और लॉरेन्स बिश्नोई के दुश्मनी खत्म करना चाहता है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर उसने नहीं दिए तो सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा ”

मुंबई पुलिस के पास आई धमकी

जानकारी के लिए बता दें, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस के पास एक मैसेज आया था, जिसमें शख्स ने लॉरेन्स बिश्नोई का करीबी होने का दावा किया। साथ ही मैसेज में लिखा, अगर सलमान खान को लॉरेन्स के साथ दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे।

वहीं इस मैसेज के मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और नंबर के लोकेशन का पता चला , जो झारखंड की थी। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 23 अक्टूबर को झारखंड के जमशेदपुर से शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बता दें शख्स की पहचान शेख हुसैन शेख मौसीन के नाम पर हुई, जोकि सब्जी बेचने वाला है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें, 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली। साथ ही सलमान खान को चेतावनी भी दी थी। फिर कुछ दिन बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस के पास सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को इसी नंबर से एक और मैसेज आया। उसमें लिखा था कि ‘मैसेज गलती से चला गया था।’  हालांकि, मुंबई पुलिस ने आरोपी शेख हुसैन शेख मौसीन को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : UP NEWS : अपनी ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर और स्मार्ट बनाएं, गांव की समस्या का समाधान वहीं पर करना है : सीएम योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप