Other Statesबड़ी ख़बर

Jammu – Kashmir : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu – Kashmir : जम्मू – कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई राउंड गोलियां चली हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू – कश्मीर सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी। किश्तवाड़ के चटरू में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेरा बंदी कर दी है, जब आंतकी चारो तरफ से घिर गए। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया।

कुलगाम में आतंकी हमला था हुआ

जम्मू – कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे थे। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिए थे। इस दौरान हाल के कुछ आतंकी हमले की बात करें तो कुलगाम में आतंकी हमला हुआ था। वहीं कठुआ जिले में भी मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। बिलावर में आतंकी छिपे हुए थे।

इससे पहले किश्तवाड़ के चटरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों को जानकारी मिली थी की। कुछ आंतकी छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद इलाके की घेरा बंदी कर दी गई थी। जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। रुक – रुककर फायरिंग हो रही थी। जवानों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया था।

अरविंद केजरीवाल खाली करेंगे सरकारी आवास, AAP सांसद अशोक मित्तल के आवास पर रहेंगे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button