
Haryana elections : हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 10 वर्षों के कार्यों को गिनाया। सीएम योगी ने कहा कि नए फ्लाईओवर का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास, युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार मिला है, जो नशे के व्यापार में लिप्त हैं।
सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षों में पूरे हुए कार्यों को देखा है। हाईवे का निर्माण, रेलवे की प्रगति, नए फ्लाईओवर का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास, युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार मिला है। डबल इंजन की सरकार उन महिषासुर, चंड और मुंड के लिए जगत जननी मां भगवती की तरह है जो नशे के व्यापार में लिप्त हैं। ये नशे के कारोबारी जो देश को निगलना चाहते हैं, वे आज के चंड-मुंड और महिषासुर हैं।
सभी पार्टियां…
दरअसल, हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। घाटी की बात करें तो 43 सीटें हैं। जम्मू की बात करें तो 47 सीटें हैं। 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी, 8 अक्टूबर को मतगणना होगी, वहीं सभी पार्टियां आरोप – प्रत्यारोप लगा रही हैं। सभी पार्टियां अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं। अगर बीजेपी की तैयारियों को देखें तो घोषणा पत्र में कई वादे किए हैं। इसके अलावा आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इसलिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही हैं।
ये भी पढ़ें : Punjab : कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने की स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप