
Haryana elections : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। ऐसे में आज चुनावी प्रचार थम जाएगा। सभी पार्टियां आखिरी दिन अपनी ताकत झोंकेंगी। इसमें भाजपा की बता करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभाएं हैं। इसमें शाहाबाद, कलायत और सफीदो शामिल है। पुष्कर सिंह धामी भी रैली करेंगे। इसमें बल्लभगढ़ व गुरुग्राम शामिल है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की बात करें तो पलवल, अंबाला सिटी और गन्नौर में रैली करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी भी रैली करेंगे।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पार्टियां पूरी ताकत झोंकना चाहती हैं। आज चुनाव का शोर खत्म होगा। इसके बाद जब से चुनाव की घोषणा हुई तब से देखें तो उम्मीदवारों को प्रचार करने के लिए 49 दिन दिए गए थे। इसके साथ ही आज कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी मोर्चा संभालेंगे। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद होंगे। वह तीन रैलियां करेंगे। राहुल गांधी नूंह, और महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में रैलियां करेंगे।
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें
इसके साथ ही भाजपा की बात करें तो मुख्यमंत्री राज्य का दौरा करेंगे और चुनावी प्रचार करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद होंगे। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। घाटी की बात करें तो 43 सीटें हैं। जम्मू की बात करें तो 47 सीटें हैं। 5 अक्टूबर को मतदान होंगे। 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप