Haryana : ‘MSP के नाम पर किसानों से झूठ…’, रेवाड़ी की रैली में बोले गृह मंंत्री अमित शाह

Haryana : हरियाणा में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में पार्टियां अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं। इसी कड़ी में अमित शाह ने रेवाड़ी में रैली की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ये भाजपा का वादा है। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया। उन्होंने भ्रांतियां फैलाने का काम किया। अभी एक भ्रांति फैला रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। यही कांग्रेस पार्टी है जिसने सेना अध्यक्ष को गुंडा कहने का दुस्साहस किया था। कांग्रेस ने कभी सेना का सम्मान नहीं किया। उन्होंने भ्रांतियां फैलाने का काम किया। अभी एक भ्रांति फैला रहे हैं कि अग्निवीर से जो बच्चे वापस आएंगे उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाएगा। हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। पूरे देश में जो कांग्रेस की सरकारें चल रही हैं वो MSP के नाम पर किसानों से झूठ बोलना बंद करें।
‘भाजपा का वादा..’
अमित शाह ने कहा कि अग्निवीर से जो बच्चे वापस आएंगे उन्हें वैसे ही छोड़ दिया जाएगा। हरियाणा का एक भी अग्निवीर पेंशन वाली नौकरी के बिना नहीं रहेगा। ये भाजपा का वादा है। भारत सरकार और हरियाणा सरकार मिलकर जितने भी अग्निवीर आएंगे सभी को पक्की पेंशन वाली सरकार नौकरी देने का निर्णय पीएम मोदी ने लिया है। राहुल ‘बाबा’ को अभी किसी NGO ने पकड़ा दिया है।
ये भी पढ़ें : PM मोदी ने शतरंज ओलंपियाड विजेता टीम से की मुलाकात, दी बधाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप