
PM Modi : पीएम मोदी मुंबई में जियो कन्वेंशन सेंटर के ग्लोबल फिटनेस फेस में हिस्सा लिया और इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने फिनटेक को लेकर बात करते हुए कहा कि आज दुनिया का करीब-करीब आधा वास्तविक समय डिजिटल लेनदेन भारत में होता है। पूरी दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि अभी 2 दिन पहले ही जन धन योजना के 10 साल पूरे हुए हैं। जन धन योजना महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम बनी है। इस योजना में करीब 29 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं। इन खातों ने महिलाओं के लिए बचत और निवेश के लिए नए अवसर बनाए हैं। जन धन, आधार और मोबाइल की इस ट्रिनिटी ने एक और ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी है। कभी लोग कहते थे कि नकद ही राजा है।
’18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई…’
पीएम मोदी ने UPI के बारे में बात करते हुए कहा कि आज दुनिया का करीब-करीब आधा वास्तविक समय डिजिटल लेनदेन भारत में होता है। पूरी दुनिया में भारत का UPI फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है। आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो, जिसके पास उसकी डिजिटल पहचान यानी आधार कार्ड न हो। आज 53 करोड़ से अधिक लोगों के पास जन धन बैंक खाते हो गए हैं। यानी 10 साल में हमने एक प्रकार से पूरी यूरोपियन यूनियन के बराबर आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक…PM मोदी भी मौजूद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप