Chhattisgarh

Chhattisgarh : नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं : सीएम विष्णु देव साय

Chhattisgarh : नक्सलवाद के खात्मे के लिए अमित शाह ने बैठक की। नक्सलवाद को लेकर ही विष्णु देव साय ने मीडिया से बात की। सीएम विष्णु देव साय ने नक्सलवाद पर बात करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि मार्च 2026 तक इस देश से नक्सलवाद को खत्म करना है। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं।

विष्णु देव साय ने कहा कि जब से हम सरकार में आए हैं। पिछले 7-8 महीनों से नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर एक बैठक की है। उनका संकल्प है कि मार्च 2026 तक इस देश से नक्सलवाद को खत्म करना है। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उस क्षेत्र में विकास हो और सरकार की योजना लोगों तक पहुंचे इसकी भी हम चिंता कर रहे हैं।

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का किया था दौरा

जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। नक्सलवाद पर बैठक भी की। इसके बाद नक्सलवाद के खात्मे के लिए रणनीति बनाई गई। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से नक्सलवाद को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके बाद नक्सलवाद के खात्मे के लिए रणनीति तैयारी की गई। अब इस अभियान को गति मिलेगी।

PM Modi : SCO बैठक के लिए पाकिस्तान ने पीएम मोदी को भेजा न्योता, क्या प्रधानमंत्री जाएंगे इस्लामाबाद ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button