भाजपा की रीति-नीति दूसरे दलों के नेताओं को कर रही आकर्षित : सीएम सैनी

CM Saini

CM Saini

Share

CM Saini : दूसरे दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों सहित गुहला चीका विधानसभा के गांव पटाक माजरा से गुरजीत सिंह के साथ आये हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी नेताओं व लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के लोग भाजपा की रीति-नीति से आकर्षित होकर भाजपा में हर रोज शामिल हो रहे हैं।

‘भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम’

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र भावना को सर्वोपरि मानते, निस्वार्थ भावना से समाज सेवा का काम करते हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों को बधाई दी और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के काम में जुट जाने का आग्रह किया।

‘बिना भेदभाव किए समान रूप से विकास कराया’

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने 10 वर्षों में देश और प्रदेश की तकदीर और तस्वीर को बदला है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव किए समान रूप से विकास कराया है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से हमारी सरकार ने गरीब, युवा, महिला और अन्नदाताओं की उन्नति, समृद्धि के लिए संकल्पित होकर काम किया है। श्री सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा को विकसित राज्य बनाना है, इसलिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है, इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात हर विधानसभा में कमल खिलाने के कार्य में जुट जाएं।

‘भ्रष्टाचार में कांग्रेस और आप दोनों एक समान’

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और जब कांग्रेसी हमारे बढ़ते ग्राफ को देखते हैं, तो उनका पेट खराब हो जाता है। 4 अक्टूबर को जब परिणाम आएंगे, तो भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें : आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को मानदेय के भुगतान के लिए 68.95 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी : डॉ. बलजीत कौर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप