Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Unnao: उन्नाव भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Unnao: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगर एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादस हो गया. दरअसल आज सुबह करीब 5:30 बजे बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास स्लीपर बस आगे चल रहे दूध के टैंकर में टकरा गई. हादसे में एक बच्‍चे समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि 20 लोगों की घायल होने की खबर सामने आ रही है. । हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। 

राष्ट्रपति ने व्यक्त की शोक संवेदना

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संवेदेना व्यक्त की है. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, इस भीषण हादसे में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। ऐसी आकस्मिक मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति मैं गहन शोक संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1810885736276660245

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

हादसे पर पीएमओ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। 

https://twitter.com/PMOIndia/status/1810894703350698191

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी व्यक्त की संवेदना

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है, उन्होंने कहा, यूपी के उन्नाव में, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत होने का समाचार बेहद दुखद है। हम पीड़ितों के शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते है। हादसे के घायल सभी लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों की सहायता में कोई कमी न रखें। INDIA पार्टियों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाएं।

https://twitter.com/kharge/status/1810876171636330688

ये भी पढ़ें- Punjab: पंजाब के CM भगवंत मान ने धरना समाप्ति की अपील की, किसानों ने भी रखी शर्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button