Haryana: जजपा में इस्तीफे का सिलसिला शुरू, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और पूर्व विधायक ने कहा अलविदा

Dushyant Chautala
Haryana Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जेजेपी यानी जननायक जनता पार्टी को एक के बाद झटका लग रहा है। हरियाणा में जेजेपी की मुश्किलें कम होने का काम नहीं ले रही हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने जजपा छोड़ दी है। उन्होंने मौखिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है जबकि लिखित में एक-दो दिन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को सौंपेंगे। उनके भाजपा या कांग्रेस में जाने की अटकलें जोरों पर हैं। मीडिया से बातचीत में निशान सिंह ने कहा कि वह दो-चार दिनों में अपने समर्थकों के साथ सलाह-मशविरा करके आगामी फैसला लेंगे। वहीं, बरवाला से जजपा के विधायक जोगीराम सिहाग ने भी इस्तीफा दे दिया है।

जेजेपी में लगी इस्तीफे की झड़ी
Haryana Politics: हालांकि, निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के साथ ही फतेहाबाद जिले में कई पदाधिकारियों ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, महिला विंग की प्रदेश महासचिव ममता कटारिया, महिला नेत्री रेखा शाक्य ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। गौरतलब है साल 2018 में जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद टोहाना के पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वह लगातार करीब साढ़े पांच साल से प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।

विधायक जोगीराम सिहाग ने दिया इस्तीफा
Haryana Politics: विधायक जोगीराम सिहाग ने इस्तीफा देते दिया और कहा कि मैंने केवल पार्टी के पदों से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि सिहाग पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी रहे हैं। इस करके भाजपा में जाने की चर्चाएं तेज है। 2019 में टिकट न मिलने से नाराज होकर जोगीराम सिहाग ने भाजपा छोड़ कर जजपा में शामिल हो गए थे।
ये भी दे चुके इस्तीफा
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा ई-मेल के माध्यम से अध्यक्ष अजय चौटाला को भेजा। इस्तीफे में सैनी ने लिखा है, मेरा त्याग पत्र तत्काल प्रभाव से माना जाए। इसके साथ ही जजपा की प्रदेश महासचिव रेखा शाक्य ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
प्रदेश महिला सचिव ने छोड़ी जजपा
पार्टी की प्रदेश महिला सचिव ममता कटारिया ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम रहते हुए रतिया हलके को बिल्कुल अनदेखा कर दिया। रतिया में कोई काम नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi MP Visit: आदिवासी महिलाओं के साथ राहुल गांधी ने बीना महुआ, सामने आया वीडियो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप