
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। Boxer Vijender Singh कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। विजेंद्र सिंह को बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। बता दें कि विजेंद्र ने साल 2019 में कांग्रेस का हाथ थामा था। उस समय उन्होंने साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
‘सही को सही और गलत को गलत कहूंगा’
विजेंद्र सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। लेकिन में चाहता हूं कि मैं देश का विकास और तरक्की करूं, इसलिए मैं आज भातीय जनता पार्टी में शामिल हो गया हूं। मैं गलत को गलत और सही को सही कहूंगा। साथ ही मैं चाहता हूं की भाजपा में शामिल होकर में खिलाड़ियों का भला कर सकूं।
‘कांग्रेस वाले बताएंगे कांग्रेस की कमी’
कांग्रेस से लगातार कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। रिपोर्टर द्वारा ये सवाल पूछे जाने पर विजेंद्र सिंह ने जवाब दिया कि ‘कांग्रेस की कमी कांग्रेस वाले ही बता सकते हैं। मैं तो अब भाजपा का हो गया हूं।’
Boxer Vijender Singh: चौंका देने वाला रहा फैसला
बता दें कि विजेंद्र का अचानक यूं कांग्रेस छोड़ देना काफी चौंका देने वाला है। क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि वे हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। कल तक वे कांग्रेस और राहुल गांधी के पोस्ट भी ‘X’ पर रिपोस्ट कर रहे थे। अब एक दी दिन में अचानक यूं फैसाल बदलना सभी को हैरान कर रहा है।
ये भी पढ़ें- UP: डॉक्टर महेश शर्मा को बीजेपी ने चौथी बार बनाया प्रत्याशी, गौतम बुद्ध नगर से किया नामांकन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप