Isha Ambani Holi Party: ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने छीनी लाइमलाइट

Isha Ambani Holi Party: रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) आने वाला है। सितारों और आम लोगों में अभी से होली पार्टी अरेंज करने में लगें है। हाल ही में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बुल्गारी ने अंबानी हाउस एंटीलिया में शुक्रवार, 15 मार्च की शाम रोमन होली पार्टी का आयोजन किया। एंटीलिया में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में जलवा बिखरेते हुए दिखाई दिए।
इस पार्टी में विदेश में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा भी आई, जिन्होंने अनंत राधिका की पूर्व विवाह सेरेमनी को जामनगर में मिस कर दिया था। यह शाम सितारों से सजी है। इस पार्टी में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के लुक ने सारी लाइमलाइट लूट ली। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका बुल्गारी की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर भी हैं। बुल्गारी के इवेंट में शामिल होने के लिए प्रियंका मुंबई आई हुई हैं।
Isha Ambani Holi Party: इन सेलेब्स ने अटेंड की पार्टी
ईशा अंबानी की अर्बन पार्टी में शिल्पा शेट्टी, औरी, अथिया शेट्टी और माधुरी दीक्षित भी शामिल हुए। इनमें सबसे अधिक चर्चा विदेश से आईं देसी बाला प्रियंका चोपड़ा और ‘सुखी’ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने की। प्रियंका ने पिंक कलर की बैकलेस और स्लीवलेस मॉर्डन साड़ी में अपना देसीपन बरकरार रखा।
वहीं, शिल्पा शेट्टी ने इस पार्टी के लिए अपने लुक के तौर पर ग्रीन शेड की मॉर्डन शैली की साड़ी चुनी।
ये भी पढ़े: Swelling: हाथ, पैरों में सूजन क्यों आती है , पढ़े बचाव और कारण
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए