लखनऊ के अकबरनगर में उड़ी अफवाह और पत्थरबाजी मामले पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Akbarnagar News: यूपी की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक अफवाह के वजह से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बता दें, यह घटना लखनऊ के अकबरनगर की है। हालांकि अफवाह और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। और पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के संजीव कुमार ने महानगर कोतवाली में UP news इसकी FIR दर्ज कराई है।
जानें किन धाराओ में FIR? हुई दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक IPC की धारा 147, 186, 336, 332, 353, 427, सार्वजानिक संपत्ति अधिनियन की धारा 2 व 3 और दंड विधि अधिनियम की धारा 7 के तहत देर रात FIR दर्ज की गई है। साथ ही इस मामले में हबिदुल,अरशद वारसी, मो0 नौशाद, फज़ल अहमद, मो0 सैफ खान, आदिल इस्तियाक, रेहान अली समेत सैकड़ो की भीड़ पर FIR दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/politics/election-2024-chirag-paswan-likely-to-join-opposition-party-news-in-hindi/
4 मंजिला इमारत गिरने के बाद हुआ था बवाल
बता दें कि पत्थरबाजी मामले में पुलिस की 2 गाड़ियां व LDA प्रशासन का पोकलैंड क्षतिग्रस्त हुआ था। गौरतलब है कि कल शाम को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान 4 मंजिला इमारत गिरने के बाद बवाल हुआ था। वहीं स्थानीय लोगों ने इमारत गिरने से कई लोगों की मौत की अफवाह फैलाई थी। फिलहाल महानगर कोतवाली में इस मामले में केस दर्ज हुआ है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
मामले की हो रही है जांच
हालांकि अब पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। बहरहाल, अब जांच के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर