Biharराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री ने देवकली के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

CM expressed grief: मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।  दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH 2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में मृत नौ लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रहे कैमूर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज कराने  का निर्देश  देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button