मनोरंजन

Manoj Bajpeyee ने बॉलीवुड में पूरा किया 30 सालों का सफर, Allu Arjun के साथ मनाया जश्न

Manoj Bajpeyee: मनोज बाजपेयी  के लिए आज एक बड़ा दिन है। बॉलीवुड के दमदार सितारों में से एक मनोज बाजपेयी  ने बॉलीवुड में आज अपने 30 सालों का सफर पूरा कर लिया है। इसका जश्न मनोज विदेशी धरती बर्लिन में मनाते दिखे। वे अकेले नहीं थे। उनके साथ जश्न में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए।

Manoj Bajpeyee: बर्लिन में मनोज ने किया सेलिब्रेट

मनोज इन दिनों जर्मनी की राजधानी बर्लिन में है। यहां आयोजित 74वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म द फैबल का प्रीमियर रखा गया था। खबरों के अनुसार इस दौरान बर्लिन में मौजूद भारतीय दूतावास के टैगोर सेंटर में मनोज के 30 साल के फिल्मी करियर को सेलिब्रेट किया गया।

मनोज के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम

इस खास उपलब्धि के जश्न के लिए अभिनेता के लिए एक विशेष इवेंट का आयोजन किया गया। मनोज बाजपेयी ने इस अवसर पर कहा ‘30 साल का लंबा सफर बिना फैंस के प्यार और सपोर्ट के संभव नहीं था। ये यात्रा मेरे लिए बेहद खास और अहम रही है।’

मनोज ने कहा शुक्रिया

बता दें कि बर्लिन में मेरी फिल्म द फैबल के प्रीमियर और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय दूतावास के सदस्यों मनोज बाजपेयी ने शुक्रिया कहा। मनोज बाजपेयी ने साउथ सुपरस्टार के पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की।

ये भी पढ़ें- Salman Khan Viral Video: सलमान खान ने मां पर लुटाया प्यार…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button