
Kalash yatra in Ramnagar: गोपालगंज 51 हजार कन्याओं की कलश यात्रा के साथ प्रखंड के रामनगर में स्थित श्रीराम जानकी मठ पर 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ शुरू हो गया। हाथी घोड़े और बैंड बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शमिल हुए। इसमें ऐतिहासिक लखरांव शिव मंदिर में हथुआ राज परिवार के पूजन के बाद जलाशय से जल भरा गया।
श्रीराम जानकी मठ से हुई शुरू
कलश यात्रा जब रामनगर के श्री राम जानकी मठ से शुरू हुई, तो नजारा अद्भुत था। यात्रा में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ राम नगर से लखरांव तक नजर आई। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर राजघाट, हुस्सेपुर होते हुए भोरे मीरगंज मुख्य पथ से गुजर कर लखरांव पहुंची। हथुआ एसडीओ अभिषेक चंदन कलश यात्रा की अगुवाई करते दिखे।
सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं भी
एसडीपीओ अनुराग कुमार बीएमपी के जवानों के साथ भीड़ को नियंत्रित करते रहे। इस दौरान जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था। मेडिकल टीम भी कलश यात्रा के साथ चलती रही। रास्ते में कई जगह पर लोगों ने भक्तों के लिए जल आदि की व्यवस्था की था। इस दौरान जय श्रीराम की आवाज से चारों दिशाएं गुंजायमान हो रही थीं। लखराव शिव मंदिर में सबसे पहले हथुआ राज परिवार के मृगेंद्र प्रताप शाही, कौस्तुभ शाही, महारानी पूनम शाही, विदिशा शाही ने पूजा अर्चना की।
14 से 24 फरवरी तक होगा आयोजन
इसके बाद ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचार के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जलाशय से जल लिया। इस दौरान महामंडलेश्वर भी मौजूद थे। मालूम हो कि रामनगर के राम जानकी मठ पर 14 से 24 फरवरी तक श्रीअति रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन होना है। होमात्मक विधि से हो रहे इस महायज्ञ में शंकराचार्य एवं महामंडलेश्वर के अलावे देश के कई बड़े संतों के पहुंचने की खबर है।
सुऱक्षा व्यवस्था के लिए किए गए व्यापक इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो कंपनी बीएमपी के जवानों को भी बुलाया गया है। वही यज्ञ के दौरान भोरे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार. हथुआ एसडीपीयो अनुराग कुमार मौके पर मौजूद रहे. इस दोरान हथुआ एसडीपीयो अनुराग ने हिंदी खबर से बातचीत करते हुए बताया कि यज्ञ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. कई कंपनियों को भी बुलाया गया है मौके पर हुस्सेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया यतींद्रनाथ तिवारी, लोकेश तिवारी, शत्रुघ्न गुप्ता,अरुण सिंह, मुकुल राय आदि थे।
रिपोर्टः प्रदीप शर्मा, संवाददाता, गोपालगंज, बिहार
यह भी पढ़ें: भाजपा के विरोध में उठने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है- सुभाष पटेल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”