Delhi NCRविदेश

Delhi: इमैनुएल मैक्रों पहुंचे निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे मैक्रों

Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार रात इमैनुएल मैक्रों दिल्ली की दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया पहुंचे। करीब 700 साल पुरानी इस दरगाह में मैक्रों आधा घंटा रुके। दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया को भारत में सूफी संस्कृति का केंद्र माना जाता है। यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी निज़ामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी दरगाह पर सजदा किया।

75वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे। इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक-दूसरे के राष्ट्रीय दिवस परेड और समारोहों में सम्माननीय अतिथि बनना एक ऐतिहासिक क्षण है और यह हमारी दोस्ती की गहराई और हमारी साझेदारी की ताकत का प्रतीक है। आपको बता दें फ्रांस के राष्ट्रपति जयपुर  भी गए थे।

यह भी पढ़ें:Delhi Budget Session: 15 से 20 फरवरी तक चलेगा दिल्ली सरकार का बजट सत्र, वित्त मंत्री आतिशी करेंगी पेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Related Articles

Back to top button