Delhi NCR

Ram Mandir: ‘रामराज्य से प्रेरणा लेकर दिल्ली में सबके लिए काम किया’-सीएम केजरीवाल

Ram Mandir: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार द्वारा आयोजित समारोह में भाग लिया। छत्रसाल स्टेडियम(Chhatrasal Stadium) में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जहां मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम से हमें त्याग की सीख मिलती है। उन्होंने कभी जाति को नहीं माना था। राम राज्य में सभी अपने धर्म का पालन करते हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि रामायण की तरह राम राज्य की परिभाषा के अनुसार शहर पर शासन करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में शिक्षा व्यस्था को बदला। दिल्ली में राम राज्य से प्रेरित होकर शासन किया। राम राज्य का मतलब सुख-शांति वाला शासन होता है। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि हम बुजुर्गों को अयोध्या भेजेंगे। उन सिद्धांतों को आत्मसात करना महत्वपूर्ण है जिनका भगवान राम ने अनुकरण किया।   

Ram Mandir: दिल्ली में बदली शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की कोशिश से कि कोई भी भूखा न सोए। सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मिले। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शहर में इन मामलों में चीजें आदर्श हैं, लेकिन वे उस उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-Delhi AIIMS News: अब अस्पताल में नहीं चलेगा कैश, स्मार्ट कार्ड से होगी सभी पेमेंट

Follow Us On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button