Other Statesबड़ी ख़बर

Mizoram Plane Crash: लेंगपुई हवाई अड्डे पर विमान हादसा, म्यांमार सैनिकों का प्लेन हुआ क्रैश

Mizoram Plane Crash: मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे (Lengpui airport) के पास मंगलवार (23 जनवरी) सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। म्यांमार की सेना का विमान रनवे से फिसल गया जिस कारण प्लेन क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक प्लेन में पायलट समेत 14 लोग मौजूद थे।

https://twitter.com/i/status/1749689938533380538

Mizoram Plane Crash:  मिजोरम डीजीपी ने दी जानकारी

मिजोरम के डीजीप ने हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि  लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस कारण 6 लोग घायल गो हए हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया है। सभी का ईलाज जारी है। शुरूआती जांच के मुताबिक म्यांमार ने से विमान भारत से अपने सैनिक वापस लाने के लिए भेजा था।

लेंगपुई हवाई अड्डे का रवने काफी खतरनाक

हादसे का कारण लेंगपुई हवाई अड्डे का रनवे माना जा रहा है। ये रनवे देश के सबसे खतरनाक लैंडिग एरिया में से एक है। यहां ऐसी दुर्घटनाओं की काफी ज्यादा संभावना रहती है।

म्यांमार से भागकर भारत पहुंचे थे सैनिक

जानकारी के मुताबिक ये सैनिक पिछले हफ्ते ही अपने देश से भागकर भारत पहुंचे थे। जातीय विद्रोही समूह के साथ गोलीबारी के बाद ही ये सैनिक बारत पहुचे थे। भारत ने सोमवार को 184 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया था। बाकी सैनिकों आज वापस जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि पिछले हफ्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक भारत पहुंचे थे। ये सैनिक पुर्वोतर राज्यों से ही भारत में दाखिल हुए थे।   

ख़बर पर अपडेट जारी है।

ये भी पढ़ें- Houthi: अमेरिका-ब्रिटेन का यमन पर अटैक, हूती विद्रोहियों के 8 ठिकानों पर किया हमला

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button