Delhi NCR

Delhi Weather Update: दिल्ली ने ओढ़ी कोहरे की घनी चादर, विजिबिलिटी हुई बेहद कम

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज रविवार सुबह पूरी तरह से घना कोहरा रहा (Delhi Fog Today)। इससे सड़क, रेलवे और हवाई परिवहन भी प्रभावित हो रही हैं। एएनआई ने बताया कि आज सुबह पांच बजे दिल्ली स्थित IGI एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी का स्तर शून्य हो गया, जिससे कई फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हो गईं।

Delhi Weather Update: कई फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

दिल्ली के मौसम के कारण चार बजे से सात बजे तक सात फ्लाइट्स को बदल दिया गया है। इनमें से छह को जयपुर और एक को मुंबई भेजा गया। दिल्ली से पुणे की उड़ान में विस्तारा को एक घंटे से अधिक देरी में उड़ी।

वहीं, दिल्ली में भीषण सर्दी जारी है। दिल्ली में रविवार सुबह सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस था। आरके पुरम क्षेत्र में सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने भयंकर ठंड का अलर्ट जारी कर दिया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है, मौसम विभाग ने बताया। इसके चलते, लोगों को राजमार्गों पर बहुत सावधान रहने को कहा और केवल फॉग लाइट के साथ चलने के लिए एडवाइस दी।

जानकारी के अनुसार, आज 02:30 बजे IST से अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, अंबाला, गंगानगर, पालम, सफदरजंग और लखनऊ में बहुत घना कोहरा है। तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में सुबह कोहरा रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/ayodhya-statue-of-shri-ram-made-with-14-lakh-colorful-lamps-arist-made-shree-ram-picture-in-hindi-news/

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button