Advertisement

Ayodhya: 14 लाख रंगीन दीयों से बनाई श्री राम की प्रतिमा, देखिए तस्वीर…

Ayodhya: Statue of Shri Ram made with 14 lakh colorful lamps arist made shree ram picture in hindi news
Share
Advertisement

Ayodhya: अयोध्या नगरी इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हर तरफ राम के गुन गाये जा रहे हैं। प्रभु श्रीराम के लिए उपहार के साथ ही विशेष प्रकार की कालाकारी कर के लोग प्रभु राम की भक्ती को उजागर कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार 13 दिसंबर को अयोध्या में विश्व के सबसे बड़े साकेत महाविद्यालय में प्रभु श्रीराम और राम मंदिर की भव्य आकृति 14 लाख रंगीन दियों से बनाई गई। उस वक्त गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी वहां मौजूद थी, जो इसकी विश्व कीर्तिमान की दावेदारी परखने के लिए वहां पहुंची थी।

Advertisement

दीयों का प्रयोग कर लिखा जय श्री राम

बता दें बिहार के मोजेक कलाकार अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ इस कलाकृति को बनाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करके बताया कि भगवान राम का उनका ‘पराक्रमी रूप’ और अयोध्या में बन रहे नए मंदिर का चित्र 14 लाख रंगीन दीयों से बनाया गया है। कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी मौजूद हैं। साथ ही दीयों का प्रयोग करके जय श्री राम भी लिखा गया है।

अभ्युदय यात्रा और श्रीराम आविर्भाव यात्रा पहुंची अयोध्या

शनिवार 13 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में बिहार के बक्सर से श्रीराम अभ्युदय यात्रा और भागलपुर से श्रीराम आविर्भाव यात्रा भी अयोध्या पहुंची। इस यात्रा का सभीने मिलकर  बहुत ही स्वागत भी किया था। केंद्रीय मंत्री की यात्रा में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री व अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरिश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: महात्मा गांधी एक अच्छे रणनीतिकार थे, वो ”सॉफ्ट पावर” का इस्तेमाल करते थे-अजीत डोभाल
Follow us on-https://twitter.com/compose/tweet

Facebook- https://www.facebook.com/HindiKhabar/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *