Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर पर कांग्रेस नेता का अभद्र बयान, बोले- ‘500 साल बाद…’

Ram Mandir Inauguration: पूरे देश में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। और सभी राम भक्त 22 जनवरी का बेसब्ररी से इंतजार कर रहे है। इसी बीच राम मंदिर को लेकर सियासत भी जमकर हुई। बता दें, अब कांग्रेस के नेता ने राम मंदिर को लकेर विवादित बयाम दिया। जिसके बाद से राजनीति गरमाई हुई है।

कांग्रेस नेता का बयान

गौरतलब है कि, राम मंदिर को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित टिप्पणी किया हैं । दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा- सोमवार की सुबह लिखा, ‘मतलब पाँच सौ वर्ष बाद मनुवाद की वापसी हो रही है.’ साथ ही आगे कहा, ‘बीजेपी केवल दिखावा कर रही है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई राजा हैं क्या। बीजेपी संविधान को नहीं मानती है.’ अयोध्या में मीरा के घर जाने पर पीएम के दौरे पर उदित ने कहा कि वह लाभार्थी नहीं निषाद के घर गए।

कांग्रेस अध्यक्ष को मिला निमंत्रण

हालांकि इससे पहले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को निमंत्रण भेजा गया है। लेकिन पार्टी के अंदर एक तबका उन्हें इस उद्घाटन समारोह में नहीं जाने की सलाह दे रहा है। हालांकि दोनों नेता इस समारोह में 22 जनवरी को आएंगे या नहीं आएंगे, इस संबंध में कांग्रेस के ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि समय आने पर इसपर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/military-school-in-mathura-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button