Bihar: गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुई कार, हादसे में जज और उनकी मां घायल

Accident in Gopalganj

Accident in Gopalganj

Share

Accident in Gopalganj: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में न्यायाधीश और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सड़क पर हो रहे गड्ढे के कारण हुई। कार इस गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई थी।

Accident in Gopalganj: घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

कुचायकोट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 करमैनी ओवरब्रिज पर गड्ढे में पहिया जाने से अनियंत्रित हुई कर डिवाइडर से टकराई। घटना में कार सवार न्यायाधीश और उनकी मां घायल हो गए। दोनों घायलों को कुचायकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं

दुर्घटना के बाद इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप पड़ गया। इसके बाद मौके पर कुचायकोट पुलिस पहुंच गई। उसने क्षतिग्रस्त कार को डिवाइडर से किनारे कराया। बताया गया कि जज शिवम सिंह मोतिहारी में न्यायाधीश हैं। वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह अपनी मां मंजू देवी के साथ उत्तरप्रदेश से आ रहे थे। कार स्वयं जज चला रहे थे। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

ये भी पढ़ें: Gopalganj: गैस रिसाव से हुए हादसे में बेटे के बाद मां ने भी तोड़ा दम

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar