बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

ISRO XPoSat Mission: नए साल पर ISRO ने रचा इतिहास,ब्लैक होल-न्यूट्रॉन स्टार की स्टडी करने वाला दूसरा देश बनेगा भारत

ISRO XPoSat Mission: पूरी दुनिया में नए साल का आगाज जोरो – शोरो से हुआ है। नव वर्ष के मौके पर देश में हर जगह जश्न मनाया जा रहा हैं। इसी बीच बता दें ISRO द्वारा एक और इतिहास रचा गया। दरअसल, ISRO ने ‘एक्स-रे पोलेरिमीटर सैटेलाइट’ (एक्सपोसैट) मिशन को एक जनवरी की सुबह 9.10 बजे लॉन्च किया। 2023 में चंद्रयान-3 मिशन के जरिए चांद पर पहुंचने और आदित्य एल-1 मिशन के जरिए सूर्य तक सफर की शुरुआत के बाद इसरो ने इस साल स्पेस सेक्टर में अपना पहला कदम बढ़ाया है।

ब्लैक होल-न्यूट्रॉन स्टार की स्टडी में भारत बना दूसरा देश

 ISRO ने  बताया कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से साल का पहला मिशन लॉन्च किया गया। गौरतलब है कि मिशन की लॉन्चिंग के साथ ही भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है। जिसने ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी के लिए स्पेशलाइज्ड एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेट्री को स्पेस में भेजा है। वहीं एक्सपोसैट एक तरह से रिसर्च के लिए एक ऑब्जर्वेट्री है, जो अंतरिक्ष से ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार्स के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाएगी। 

ये हैं एक्सपोसैट मिशन का मकसद

वहीं मिशन के विजन के बारे में बात करते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे के एस्ट्रोफिजिसिस्ट डॉ. वरुण भालेराव ने कहा, नासा के 2021 के इमेजिंग एक्स-रे पोलेरिमीटरी एक्सप्लोरर या IXPE नामक मिशन के बाद ये अपनी तरह का दूसरा मिशन है। और ये मिशन मर चुके तारों को समझने की कोशिश करेगा। साथ ही एक्स-रे फोटोन और पोलराइजेशन की मदद से एक्सपोसैट ब्लैक होल और न्यूट्रॉन सितारों के पास रेडिएशन की स्टडी करेगा।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/international/pakistan-gun-firing-and-new-year-2024-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

 

Related Articles

Back to top button