
Woman gets Angry: भागलपुर में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी का इलाज कराने आई महिला और वहां तैनात गार्ड के बीच बवाल हो गया। बताया गया कि जब महिला इलाज के लिए पर्चा बनवाने को लाइन में लगी तो गार्ड ने उसे डंडा मारकर और गालीगलौज कर हटा दिया। इस पर महिला को गुस्सा आ गया उसने हाथ में ईंट का टुकड़ा उठाया और गार्ड को ढूंढने लगी लेकिन गार्ड नहीं मिला।
Woman gets Angry: गार्ड पर लाठी मारने का आरोप
जानकारी के मुताबिक़ महिला अपने बेटी के हाथ का एक्सरे कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। जैसे ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ में महिला घुस गई। आरोप है कि इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे लाठी मार कर लाइन से निकाल दिया। इस पर महिला उग्र हो गई और ईंट लाकर सुरक्षा कर्मी को मरने के लिए उतारू हो गई।
लोगों ने बताई घटना
महिला ने सुरक्षा कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।। लोगों ने बताया कि एक महिला आई और लाइन में लगने लगी तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसको लाठी से हटा दिया। गाली गलौज करने लगे, तभी महिला उग्र हो गई। महिला हाथ में ईट लिए गाली गलौज करते नजर आई।
बेटी बोली, चेन भी छीनी
महिला सुरक्षा कर्मियों को खोजने लगी। हालांकि सुरक्षा कर्मी वहां से भाग गए थे। मौके पर पहुंची बरारी पुलिस ने मामले को शांत करवाया। महिला की बेटी बोली कि हमलोग खंजरपुर से अपनी मां के साथ हाथ का एक्सरे कराने के लिए पहुंचे थे, जहां सुरक्षा कर्मी ने मुझे पीट दिया, वही मेरी चेन भी छीन ली।
नहीं मिली लिखित शिकायत
बरारी थाना अध्यक्ष ने मामले को लेकर बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद गस्ती पदाधिकारी को भेजा गया था। अस्पताल में हो रहे हंगामे को शांत करवाया. महिला लिखित शिकायत करने को तैयार नहीं हुई। लिखित शिकायत मिलती है तो विधि संबंध कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टः ईशु राज, संवाददाता, भागलपुर, बिहार
ये भी पढ़ें: JAHANABAD: तस्करी के लिए लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने की जब्त
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar