बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

भारत की जीडीपी वृद्धि पिछले दस वर्षों के परिवर्तनकारी सुधारों का प्रतिबिंब : पीएम मोदी

New Delhi : पीएम मोदी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले 6 माह में भारत की 7.7 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले दस वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का प्रतिबिंब है। पीएम ने यहां आयोजित इनफिनिटी फोरम 2.0 सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी को नए युग की वैश्विक वित्तीय और प्रौद्योगिकी सेवाओं का वैश्विक केंद्र बनाना चाहती है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते वित्तीय प्रौद्योगिकी बाजारों में से एक है और गिफ्ट अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र इसके केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विशेषज्ञों से हरित ऋण के लिए एक बाजार तंत्र विकसित करने पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पारंपरिक गरबा नृत्य को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल करने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी।

पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत पर टिकी हैं

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत ने 7.7 फीसदी की जीडीपी वृद्धि हासिल की है। आज पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत पर टिकी हैं और यह सिर्फ अपने आप नहीं हुआ। यह भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का भी प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते वित्तीय प्रौद्योगिकी बाजारों में से एक है और गिफ्ट अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र इसके केंद्र के रूप में उभर रहा है।

यह भी पढ़ें – Bihar: पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को सरकार कटिबद्ध- सीएम नीतीश

Related Articles

Back to top button