
Danish Ali Suspend:
बसपा सांसद दानिश अली(Danish Ali Suspend) पर पार्टी ने एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दानिश अली अमरोहा से लाेकसभा सांसद हैं।
पार्टी ने लगाया यह आरोप
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने उन्हें कई बार मौखिक रूप से कहा गया कि आप पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के विरुद्ध जाकर कोई भी बयानबाजी न करें, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लगातार पार्टी के खिलाफ जाकर ऐसे कार्य किए है। दरअसल पार्टी की ओर से दानिश अलि को पत्र भेजकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पार्टी ने इस पत्र में आगे कहा गया कि आप 2018 तक देवेगौड़ा जी की जनता पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रहे थे।
कर्नाटक के आम चुनाव में बसपा और जनता पार्टी के गठबंधन में चुनाव लड़ा गया। इस चुनाव में आप देवेगौड़ा जी की ओर से सक्रिय रहे थे। कर्नाटक चुनाव के बाद आपको देवेगौड़ा के अनुरोध पर अमरोहा से बसपा प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया गया। इससे पहले ये आश्वासन दिया गया था कि आप बसपा की नीतियों और निर्देशों का पालन करेंगे, लेकिन आप इन्हें भूलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। अत: अब आपको पार्टी के हित में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
सुर्खियों में था पूर्व सांसद का नाम
पार्टी के पूर्व सांसद दानिश अली का नाम पिछले कुछ समय पहले काफी सुर्खियों में रहा था। आपको बता दें कि ‘चंद्रयान-3′ की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां’ विषय पर लोकसभा में चर्चा के दौरान 21 सितंबर को भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसे लेकर उनका नाम खूब सुर्खियों में छाया हुआ था। इसके बाद, खुद दानिश अली के साथ ही लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अपरूपा पोद्दार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई और विपक्ष के कई अन्य सदस्यों ने सदन के अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar