बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीयविदेश

कृषि क्षेत्र में केन्या को 25 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा उपलब्ध कराएगा भारत

New Delhi : पीएम मोदी ने भारत की यात्रा पर आए केन्याई राष्ट्रपति विलियम समोई रुतो के साथ व्यापक वार्ता के बाद केन्या को उसके कृषि क्षेत्र के आधुनिकी-करण के लिए पच्चीस करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने के भारत के फैसले की घोषणा की। रुतो दोनों देशों के बीच समग्र संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से 3 दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे है।

अफ्रीका के साथ हमारे संबंधों को नई गति मिलेगी

पीएम मोदी ने वार्ता के बाद जारी एक बयान में कहा कि अपनी विदेश नीति में भारत ने हमेशा अफ्रीका को उच्च प्राथमिकता दी है। और पिछले लगभग एक दशक में मिशन मोड पर इस महाद्वीप के साथ अपने समग्र संबंधों का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि राष्ट्रपति रूतो की भारत यात्रा से न केवल द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे, बल्कि अफ्रीका के साथ हमारे संबंधों को नई गति मिलेगी।

अफ्रीका को हमेशा उच्च प्राथमिकता का स्थान दिया गया

पीएम ने इस बात पर खुशी जताई कि अफ्रीकन यूनियन के जी-20 में शामिल होने के कुछ वक्त बाद ही रुतो की भारत यात्रा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति में अफ्रीका को हमेशा उच्च प्राथमिकता का स्थान दिया गया है। पिछले लगभग एक दशक में हमने मिशन मोड में अफ्रीका के साथ अपना सहयोग बढ़ाया है।

भारत और केन्या के निवेश में लगातार प्रगति हो रही है

पीएम मोदी ने कहा कि भारत केन्या को उसके कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि एक प्रगतिशील भविष्य की नींव रखते हुए आज हमने सभी क्षेत्रों में अपना सहयोग सुदृढ़ करने पर विचार किया। और कई नई पहल की पहचान भी की। भारत और केन्या के बीच आपसी व्यापार और निवेश में लगातार प्रगति हो रही है।

यह भी पढ़ें – बिहारः आरक्षण का दायरा बढ़ाने का निर्णय ऐतिहासिक- उमेश सिंह कुशवाहा

Related Articles

Back to top button