URL Checker App यह ऐप करेगा स्कैमिंग रोकने में मदद, ऐसे करें इस्तेमाल

URL Checker App
भारत देश में कई तरह के साइबर क्राइम बढ़ते जा रहें है। हाल हीं में साइबर सिक्योरिटी फर्म की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई थी। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट ने सभी को चौकां दिया था। वहीं इसी रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई थी कि रोजाना एक भारतीय यूजर को 12 फेक मैसेज मिल रहे हैं। इन्हीं फेक मेसेज के कारण लोग फसते जा रहे है। लेकिन कई बार ऐसे मेसेज सच में भी आपके पास आ जाते है। ऐसे में सही और गलत की पहचान किस तरह की जाए? आज हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर के आएं है। जिसकी मदद से आप इन मेसेज के बारें में आसानी से पता लगा सकते है।
URL Checker App क्या है?
बढ़ती हुई टेक्नॉलोजी के साथ देश काफी आगे बढ़ता जा रहा है। इसी टेक्नॉलोजी में आज कई सारे ऐप्स भी मौजूद है जिनकी मदद से हम कुछ भी चुटकियों में जान लेते है। ऐसा ही एक ऐप URL Checker App भी है। इसकी मदद से आप यह पता लगा पाएंगे कि आपके पास आने वाला मेसेज फेक है या फिर ऑरिजनल। आप इस ऐप को डाउनलोड गूगल के प्ले स्टोर से आसानी से कर सकते हैं।
कैसे करेगा यह शानदार ऐप काम?
यह ऐप कई माइनों में आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। बता दें कि ऐप की ही मदद से आप स्कैमिंग का शिकार होने से बच सकते है। एक बार ऐप को इनस्टॉल करने के बाद जब भी आप किसी लिंक पर टैप करेंगे तो हर बार एक पॉप-अप विंडो ओपन होगा। आपको लिंक में दी गई सभी जानकारियां इस ऐप के जरिए मिल जाएगी। आप यह पता लगा पाएंगे कि आपके पास मेसेज में आया हुआ लिंक का सोर्स क्या है? या फिर लिंक पर क्लिक करने से कौन-सा पेज ओपन होगा या कोई ऐप ऑटो इंस्टॉल हो रहा है। इन सभी चीजों की जानकारी बिना लिंक को ओपन किए आपको पॉप के जरिए मिल जाएंगी। आइए डिटेल्स में इस ऐप को इस्तेमाल करना जानते हैं।
इस तरीके से चेक करें URL
- ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर ऐप का इस्तेमाल करना होगा
- प्ले स्टोर से इस ऐप को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
- एक बार ऐप के डाउनलोड हो जाने के बाद उस ऐप को ओपन करें।
- ओपन करने के बाद आपको ऐप में कुछ परमिशन्स देनी होंगी
- एक बार आप परमिशन दे देंगे तो आप ऐप को आसानी से इस्तेमाल कर सकतें है।
- इसके बाद जब भी आप किसी लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपको पॉप-अप विंडो में सारी जानकारी देखने को मिल जाएगी।
यह भी पढ़े: Assembly Election-2023: कोई दे रहा बधाई तो किसी की पीड़ा मुंह पर आई
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar