Tips And Tricks जान लीजिए यह ट्रिक, ऐप चलाने का एक्सपीरिएंस होगा दोगुना

tips-and-tricks-how-to-message-yourself-on-instagram-details-in-hindi
Tips And Tricks
अगर आप भी दिन भर इंस्टा का इस्तेमाल करने से चूंकते नहीं तो यह टिप(Tips And Tricks) आपके बोहत काम आने वाली है। कई बार ऐसा होता है की आपको कोई रील अधिक ही ज्यादा पसंद आई हो लेकिन आप उस रील को अपनी सेव लिस्ट में नहीं डालना चाहते हैं। ऐसा इसलिए कई बार सेव लिस्ट में आपको फिर वो रील को खोजना ना पढ़े। ऐसे में आपकी इस समस्या का हल हम आपके लिए लेकर के आएं है। जिसकी मदद से आप आसानी से रील्स को बिना सेव किए आराम से अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर उसका लुत्फ उठा सकते है।
इस तरीके से होगी रील सेव
हम अपने दिन में कितनी बार ही इंस्टा का इस्तेमाल करते है। लेकिन कई लोगों को ऐप से जुड़ी ट्रिक्स के बारें में जानकारी नहीं होती है। इसी जानकारी के ना होने के कारण यदि आपकी फीड पर कोई अच्छी रील दिखाई दे रही है, तो आप उस से चूंक जाते है। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि गलती से आपकी फीड रीफ्रेश हो जाती है जिसके कारण रील आपकी फीड से अचानक से गायब हो जाती है। लेकिन इसका एक शानदार इलाज हमारे पास है। जिस से फिर कभी आपके साथ ऐसा नहीं होगा। आइए जानते है।
खुद को भेज सकते है रील्स
जिस ट्रिक की जानकारी हम आपको देने जा रहे है, इस फीचर का इस्तेमाल आप अभी अपने व्हाट्सऐप पर शायद कर रहे होंगे लेकिन इस फीचर का इस्तेमाल अब आसानी से इंस्टा पर भी किया जा सकता है। कई लोगों को फीचर के बारें में शायद ही जानकारी होगी अगर आपको भी अब तक फीचर की जानकारी नहीं थी तो कोई बात नहीं। दरअसल हम उस ट्रीक की बात कर रहे है जिसकी मदद से आप रील्स को खुद को शेयर कर सकते है। जी हां अब आप आपकी फीड पर दिख रही रील्स को खुद को भी शेयर कर सकते है। कुछ स्टेप्स में हम आपको इस ट्रिक की जानकारी दे रहे है। ताकी इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
इन स्टेप्स से अपनाए तरीका
- इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद ही सरल है
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में इंस्टा ऐप को ओपन करन होगा
- यदि आपको कोई रील पंसद है तो उसे बिना सेव किए उस रील का लुत्फ आप उठा सकते है।
- राइट साइड में दिख रहे चैट बॉक्स पर आपको जाना होगा
- जो भी रील आपको खुद को भेजनी है उसके नीचे दिख रहे शेयर बटन पर क्लिक कीजिए
- एक बार क्लिक के बाद सर्च हिस्ट्री में आप अपना नाम खोजें
- इसी सर्च बार में आपको आपका नाम दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा
- एक बार अपने नाम पर क्लिक करते हुए आप उस रील को खुदको शेयर कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: Delhi News भाजपा ने लगाया ‘आप’ पर घोटाले का आरोप, सैंकड़ों करोड़ के घोटाले का बड़ा दावा
Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar