Biharराजनीतिराज्य

गोपाल मंडल के विवादित बोलः ‘मांझी का थोड़ा खोपड़ी ढीला हो गया है…’

Gopal Mandal to Jitanram: बिहार में विवादित बयानों और कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी के संबंध में एक बार फिर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी उम्र में नीतीश से ज्यादा हैं। उनका थोड़ा खोपड़ी ढीला हो गया है। गोपाल मंडल यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे भी बयानबाजी जारी रखी।

Gopal Mandal to Jitanram: ‘उनका दिमाग काम नहीं कर रहा’

गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं उन्होंने नीतीश द्वारा जीतनराम मांझी को लेकर दिए गए बयान पर नीतीश का बचाव किया। उन्होंने कहा, जीतनराम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री, वो हमारे नीतीश कुमार से ज्यादा उम्र के हैं उनका थोड़ा खोपड़ी ढीला हो गया है। समझे न…दिमाग उनका काम नहीं कर रहा है। डॉक्टर्स पहले जांच करते हैं खाने में क्या है क्या नहीं है वो लोग खाते हैं तब मुख्यमंत्री को खिलाते हैं। ऐसा कोई बात नहीं है कि उनके खाने में कोई जहरीला पदार्थ दे दे।

Gopal Mandal to Jitanram: ‘कहीं से कहीं-उछलते कूदते रहते हैं’

इसके बाद वह जीतनराम मांझी पर बोले वो राजनीतिक व्यक्ति थे…अभी नहीं हैं। अभी चलने लायक नहीं हैं… कहीं से कहीं उछलते कूदते रहते हैं…अरे बड़े हों या छोटे…पदवा में कौन है। उनको मुख्यमंत्री कौन बनाया। हमारे आदरणीय नीतीश कुमार ने न बनाया। बनाया तो उन्होंने उनके साथ क्या व्यवहार किए, और यही समझिए जबतक जीतनराम मांझी रहे हम गए नहीं उसके चेंबर में, उनसे कोई काम करने के लिए। महादलित तो हइए है… ऐसे छींट आदमी कहीं महादलित होता है। महादलित को मुख्यमंत्री ने सम्मान दिया।

Gopal Mandal to Jitanram: गोपाल मंडल और विवाद…पुराना नाता है

गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी वह अस्पताल में खुलेआम रिवाल्वर लहराते देखे गए थे। इस मामले में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था उन्होंने पत्रकारों को अपशब्द कहे थे और देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी। एक बार ट्रेन में भी गोपाल मंडल अंडरगार्मेंट्स में घूमते नजर आए थे। इस मुद्दे पर भी खूब बवाल हुआ था।

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रवक्ताओं का नीतीश पर निशाना, इंडी गठबंधन पर भी तंज

Related Articles

Back to top button