खेल

बाबर आजम का फखर जमान को लेकर बड़ा दावा, जानें क्या

बाबर आजम ने कहा है, अगर फखर जमान 20-30 ओवर खड़े रह गए तो हम नेट रनरेट के मामले में न्यूजीलैंड को पछाड़ देंगे। फखर जमान पिछले 2 मैच में पाकिस्तान के हीरो रहे हैं। उन्होंने अकेले दम पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलाई है।

 बांग्लादेश के खिलाफ फखर ने 74 गेंद पर 109.46 की स्ट्राइक रेट से 81 रन जड़े थे। उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए थे। पाकिस्तान ने 205 का लक्ष्य 32.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 402 का लक्ष्य रखा था। बाद में बारिश की वजह से लक्ष्य को 41 ओवर में 342 कर दिया गया था। यहां से जब मैच रुका, तब पाकिस्तान में 25.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए थे।

DLS मेथड के तहत पाकिस्तान को 21 रन से जीत मिली थी। फखर जमान 81 गेंद पर 8 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 121 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उनका स्ट्राइक रेट 155.56 था। बाबर आजम ने भी 63 गेंद पर 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ 66* रन बनाए थे। बाबर आजम ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ नेट रन रेट के लिए हमने प्लान तैयार किया है।

आप क्रिकेट में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते। हमें भारत में बहुत सारा प्यार और समर्थन मिला है। हम इंग्लैंड के खिलाफ नामुमकिन को मुमकिन करने के लिए तैयार हैं। बाबर आजम ने यह बयान इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच से पहले दिया।

बाबर आजम के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि अभी भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में सेमीफाइनल मैच खेल सकता है। इसके लिए उसे इंग्लैंड के खिलाफ नया इतिहास बनाना पड़ेगा।

अगर पाकिस्तान 500 रन बनाता है और इंग्लैंड को 211 पर ऑलआउट कर देता है, तो सेमीफाइनल खेल सकता है। अगर पाक 450 बनाता है, तो इंग्लैंड को 162 पर निपटाना पड़ेगा। अगर पाकिस्तान 400 रन बनाता है, तो इंग्लैंड को 112 पर पैक करना पड़ेगा। अगर पाकिस्तान सिर्फ 300 रन बनाता है, तो इंग्लैंड के 10 बल्लेबाजों को 13 रन पर पवेलियन भेजना पड़ेगा।

अगर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करता है, तो पाकिस्तान को किसी भी सूरत में 15 गेंद खेलकर टारगेट हासिल करना होगा। मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। आप जानते हैं कि क्रिकेट घोर अनिश्चितताओं का खेल है।

Related Articles

Back to top button