Aligarh: फिलिस्तीन के समर्थन में दो मुस्लिम युवतियों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश

Share

अलीगढ शहर के अति संवेदनशील मार्केट में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। दो लड़कियों पर फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाने का आरोप है। नशे की हालत में दोनों युवतियां बताई जा रहीं है। दोनों में से एक एएमयू की छात्रा बताई जा रही है। लड़कियों ने पुलिस से भी की बदसलूकी की है। विरोध करने पर स्थानीय लोगों से भी बदसलूकी की गई है। पुलिस ने लड़कियों को डाक्टरी परीक्षण के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा है।

मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस द्वारा दो लड़कियों को अल्कोहल की जांच के लिए लाया गया था, जांच करने के बाद दोनों लड़कियों को वापस भेज दिया गया है। अल्कोहल की जांच की गई थी। अल्कोहल है या नहीं यह तो रिपोर्ट के बाद मालूम होगा। लड़कियों का ब्लड सैंपल ले लिया गया है।

बजरंगबल के नेता गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, अलीगढ़ का फूल चौराहा अति संवेदनशील है। अलीगढ़ का इतिहास उठेंगे तो बहुत सारे दगे यहीं से शुरू हुए हैं। AMU केंपस से वहां पर दो लड़कियों का पहुंच जाना और फिलीस्तीन के समर्थन में नारे लगाना कहीं ना कहीं यह शहर की कानून व्यवस्था को फेल करने का काम किया जा रहा है। एक योजना वध तरीके से कानून व्यवस्था को फेल करने का काम किया गया है। प्रशासन भी फेलियर साबित हो रहा है। शराब के नशे में अमु केंपस से लड़कियां यहां तक कैसे आ गई, प्रशासन ने जानबूझकर नशे की हालत में उन्हें देख दिखाया है।

जानकारी मिली है वह दोनों लड़कियां इनोवा से आई थी कौन उनके साथ था क्या गाड़ी का नंबर था। मुझे लगता है हिंदुओं के त्यौहार को खराब करने का प्रयास किया गया है। दंगा करने के लिए फिलिस्तीन के समर्थन में वहां पर नारेबाजी हुई है। पूरा विश्व जानता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जिहाद का केंद्र है, भारत विरोधी गतिविधियों के तार यहां से जुड़े हुए हैं। यूनिवर्सिटी कम है। इस्लामिक जेहाद यहां पनप रहा है।

(अलीगढ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: बीजेपी के पास ताकत है वह जहां चाहे बुला लें बैठक : सपा सांसद डॉ बर्क