Uttar Pradeshक्राइमराज्य

गोकश और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

Gokash Arrested: मुजफ्फरनगर में थाना जानसठ में जानसठ कोतवाली पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गोकश गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो महिलाओं सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने गाय काटने के उपकरण और गौमांस बरामद किया है। थाना जानसठ पुलिस को देर रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की नजाकत निवासी कवाल अपने मकान के पास तालाब के किनारे गन्ने के खेत में अपने साथियों के साथ गोकशी की घटना को अंजाम दे रहा है।

Gokash Arrested: पुलिस टीम पर गोकशों ने की फायरिंग

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, जानसठ, शकील अहमद व इंस्पेक्टर जानसठ, जनक सिंह चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। जिसमे एक गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान कल्लू निवासी कवाल के रूप मे हुई। घायल को इलाज के लिए सीएचसी जानसठ भेजा। वहीं तीन आरोपी कैफ, नजाकत व मुन्ना निवासी कवाल मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से डेढ़ कुंतल गौमांस, अवशेष, गोकशी के उपकरण, तराजू-बांट, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ।

Gokash Arrested: एक आरोपी के घर और कार से भी गोमांस बरामद

नजाकत के घर से करीब 20 किलो गोमांस पॉलीथिन मे पैक, भूसे के कमरे के अंदर से दो महिलाओं के कब्जे से बरामद किया। उसके घर के बाहर खड़ी सेंट्रो कार से भी 30 किलो गोमांस बरामद किया गया। सीओ जानसठ सकील अहमद ने बताया कि दो महिलाओं व एक शातिर गोकश को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन आरोपी फरार हैं जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gokash Arrested: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

गोकशी की सूचना मिलते ही गांव कवाल पहुचें शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने प्रशासन से गोकशी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने किसान यूनियन के संगठनों से भी कहा की ऐसे लोगों को संगठन से बाहर किया जाना चाहिए।

रिपोर्टः अरविंद चौधरी, संवाददाता, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश

ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar: 20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button