Madhya Pradesh

MP Election: सीएम केजरीवाल और CM भगवंत मान गुना में करेंगे रोड शो,जनता को करेंगे संबोधित

MP Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी रैली करेंगे। दोनों मुख्यमंत्री दो दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और आप प्रत्याशियों के पक्ष में दोनों सीएम चुनावी प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री गुना में रोड शो कर जनता को संबोधित करेंगे।

2 दिन के प्रदेश दौरे के दौरान 8 नवंबर बुधवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा जाएंगे। चांचौड़ा में सीएम केजरीवाल और सीएम मान आप प्रत्याशी ममता मीणा के पक्ष में रोड शो करेंगे। पार्टी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक भी रोड शो का हिस्सा बनेंगे।

बता दें 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में एक चरण में मतदान होना है जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल ताबड़तोड़ प्रचार करने में जुटे हुए है। तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने हैं।  

ये भी पढ़ें:Delhi News: पार्षदों ने सीएम अरविंद केजरीवाल की अहम अपील, AAP नेता ने दी जानकारी

Related Articles

Back to top button