खेल

WC मे अफगानिस्तान का जलवा कायम, श्रीलंका से जीत के बाद कप्तान ने भारतीय फैंस का किया शुक्रिया

अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने सपोर्ट के लिए थैंक यू इंडिया कहा है। पुणे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने यह बयान दिया। शाहिदी ने कहा, हम जहां भी खेलने जा रहे हैं वहां पूरा स्टेडियम हमारा समर्थन कर रहा है। इससे हमारे खेल पर फर्क पड़ा है। मैं समर्थन के लिए सभी फैंस का और भारत का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

आपको शायद पता नहीं होगा। अफगानिस्तान में एक भी क्रिकेट स्टेडियम नहीं है। युद्ध और भूकंप की आग में झुलसता वह देश अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास फैसेलिटीज नहीं दे पा रहा था। ऐसे में BCCI में नोएडा में अफगानिस्तान को होम ग्राउंड दिया। अभ्यास करने के लिए सारी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई। IPL में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित हुई।

भारत की समर्थन का नतीजा जा रहा है कि अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 69 रन से, पाकिस्तान को 8 विकेट से और अब श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ अफगानिस्तान पॉइंट्स टेबल में 3 जीत और 3 हार के साथ पांचवें स्थान पर आ गया है। सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी संभावना 32% हो गई है।

Related Articles

Back to top button