क्या Dhoni अपना छठा IPL खिताब जीतेंगे?

थाला महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि नवंबर 2023 तक मेरा घुटना ठीक हो जाएगा। इसके बाद मैं पूरी शिद्दत के साथ IPL 2024 की तैयारी में लग जाऊंगा। CSK ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में IPL 2023 जीता था।
इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 5 बार IPL जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली थी। हालांकि पूरे सीजन धोनी घुटने की चोट से परेशान रहे थे और नीकैप पहनकर मैदान पर उतरते थे।
घुटने की तकलीफ के कारण ही धोनी बल्लेबाजी के लिए भी काफी नीचे आते थे ताकि उन्हें रनिंग बिटवीन द विकेट्स ना करनी पड़े। धोनी ने अपने डॉक्टर के हवाले से बताया कि नवंबर तक मेरा घुटना पूरी तरह रिकवर कर जाएगा।
इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है मुझे एक अच्छे क्रिकेटर के तौर पर नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान के तौर पर याद किया जाए। अच्छा इंसान बनने का प्रोसेस तब तक जारी रहता है, जब तक आप मर नहीं जाते। मैं चाहता हूं कि यह दुनिया मुझे हमेशा एक अच्छे इंसान के रूप में ही याद करे।
दरअसल, बीते गुरुवार (26 सितंबर) को एमएस धोनी ने बेंगलुरु में एक इवेंट में शिरकत की थी. जहां होस्ट ने उनसे सवाल पूछते समय उन्हें क्रिकेट से रिटायर्ड प्लेयर कहा, तो उन्होंने उसे सही करते हुए अपने आप को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर्ड प्लेयर बताया. जबकि उनके बगल में बैठे व्यक्ति ने भी होस्ट को सही करते हुए कहा कि थाला केवल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं. इसके अलावा इसी इवेंट में धोनी ने आईपीएल के पिछले सीजन के बाद हुई घुटने की सर्जरी पर अपडेट शेयर करते हुए अगले सीजन वापसी के संकेत दिए.