
20 साल में न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप मैच हराने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में वनडे क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। साल 2023 में वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस वर्ल्ड कप में 300 रन पूरे करने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए। उनके बाद विराट कोहली ने भी यह मुकाम छू लिया। रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप के 5 मैच में 62.20 की एवरेज के साथ 311 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 1 अर्धशतक और 1 शतक आया है।
शुभमन गिल ने रोहित के लिए कही ये बात
शुभमन गिल ने कहा है कि रोहित शर्मा भारतीय पारी की ऐसी धमाकेदार शुरुआत कर देते हैं, जहां से आने वाले बल्लेबाजों को 4-5 रन प्रति ओवर के रन रेट से टारगेट चेज करना होता है। रोहित बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान कर देते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में भारत 274 का टारगेट चेज कर रहा था। कंडीशंस ओवरकास्ट थीं और तेज गेंदबाजों के लिए अंडर लाइट्स बॉल डालना फायदेमंद हो सकता था।
बोल्ट के नाम का हौआ
ट्रेंट बोल्ट के नाम का हौआ तो वैसे भी बना हुआ था। ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने अंदर की तरफ शफल किया और कमर की हाइट पर मिली गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में 4 रन के लिए खेल दिया। मैट हेनरी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा डाउन द ग्राउंड चले गए। गेंद की पिच तक पहुंचे और फुल लेंथ बॉल पर मिडविकेट स्टैंड में छक्का जड़ दिया। मैट हेनरी के ओवर की अंतिम गेंद पर अंदर की तरफ शफल करते हुए रोहित ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका हासिल कर लिया। किसी ने सही कहा है अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ डिफेंस।
ट्रेंट बोल्ट के तीसरे ओवर की अंतिम लेंथ बॉल वाइड आउटसाइड ऑफ थी। रोहित शर्मा ने कट करने का प्रयास किया, लेकिन उनके बल्ले का एज सेकंड स्लिप पर तैनात डेरिल मिचेल के जूते से लगकर थर्डमैन बाउंड्री के बाहर 4 रन के लिए चला गया। ट्रेंट बोल्ट के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने जो छक्का जड़ा, उसे देखकर एक पल को किसी को भी लगेगा कि यह शॉट किसी बल्लेबाज का नहीं बल्कि मशीन के द्वारा खेला गया है। यह ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ डिलीवरी थी, जिसमें ज्यादा खराबी नहीं थी।
हिटमैन का छक्का
रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट के सिर के ऊपर से छक्का उड़ा दिया। मैट हेनरी के दसवें ओवर की दूसरी गेंद तेज गति और सीम के साथ डाली गई फुलर लेंथ डिलीवरी थी। रोहित ने शफल किया और बड़ी आसानी से शॉर्ट फाइल लेग के ऊपर से चौका जड़ दिया। मैट हेनरी के 10वें ओवर की पांचवीं फुलर लेंथ गेंद पर हिटमैन ने रूम बनाया और लॉन्गऑफ के ऊपर से छक्का उड़ा दिया। इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले मिचेल सैंटनर के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने घुटने जमीन पर टिकाए और गेंद को मिडविकेट स्टैंड में छक्के के लिए भेज दिया।
रोहित शर्मा का तूफान
लॉकी फर्ग्यूसन के 12वें ओवर की पहली गेंद स्लो वाइड सीम अप डिलीवरी थी। हिटमैन कट करने के प्रयास में गेंद को विकेट पर खेल बैठे। यह बात दावे से कही जा सकती है कि कोई भी असली क्रिकेट प्रेमी इस ताबड़तोड़ पारी का अंत नहीं देखना चाहता होगा। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में रोहित शर्मा ने तूफान मचा दिया। भारत को 71 पर पहला झटका लगा। हिटमैन ने 40 गेंद पर 115 की स्ट्राइक रेट से 4 चौकों और 4 छक्कों के साथ 46 रन जड़े। रोहित के जाने के बाद विराट ने 95 रन की पारी खेल कर भारत को 4 विकेट से जीत दिला दी।