माता मुंडेश्वरी दरबारः बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार…

Mata Mundeshwari Darbar

Mata Mundeshwari Darbar

Share

Mata Mundeshwari Darbar: नवरात्र के आखिरी दिन माता मुंडेश्वरी मंदिर की छटा निराली नजर आई. दूसरे देश से माता के दरबार को सजाने के लिए फूल मंगाए गए। फूलों की ये भव्य सजावट देख माता के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं के कदम बरबस ही रुक जाते और उनकी आंखें मंदिर की छटा निहारने लगतीं। नवमी के दिन माता के मंदिर की शोभा ही कुछ ऐसी थी।

Mata Mundeshwari Darbar: पूरे नवरात्र उमड़ता भक्तों का रैला

बिहार के कैमूर जिला स्थित मुंडेश्वरी मंदिर को देश के प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। माता मुंडेश्वरी के मंदिर में नवरात्र चढ़ते ही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। नौ दिन माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है। नवरात्रि के दिनों में यहां उत्तर प्रदेश झारखंड मध्य प्रदेश और देश के अन्य राज्यों मन्नत मांगने वाले श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर यहां बकरे की रक्तविहीन बालि देते हैं।

थाइलैंड और कोलकाता से मंगवाए गए एक से बढ़कर एक फूल

“चंड मुंड विनाशिनी” मां ने राक्षस मुंड के विनाश के लिए धरती पर अवतार लिया था। आपको बता दें कि पिछले साल की भांति इस साल भी माता के दरबार को देश– विदेश के फूलों से सजाया गया है। इसमें थाईलैंड, कोलकाता और बेंगलुरु से स्पेशल ऑर्डर पर फूल मंगवाए गए।

Mata Mundeshwari Darbar: विभिन्न राज्यों से सजावट को आए कारीगर

यह फूल पहले वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आए उसके बाद एनएच 2 से होते हुए मुंडेश्वरी धाम पहुंचे। इसे सजाने के लिए भी कोलकाता और देश के अन्य राज्यों से सजवाट कारीगरों को बुलाया गया। मुंडेश्वरी धार्मिक न्याय समिति के सदस्य गोपाल ने बताया कि जिन फूलों से माता रानी का सिंगार किया जा रहा है इसमें बेंगलुरु सिटी से मल्टी कलर रोज (बहुरंगी गुलाब) कोलकाता सिटी से अलग अलग रंगों का गेंदे का फूल आदि एक से बढ़कर एक फूल मंगवाए गए हैं।

रिपोर्टः प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार

ये भी पढ़ें: जापान दौरे के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना