Jharkhand: फ्लाइट की कीमतों पर पड़ा दुर्गा पूजा का प्रभाव, जानिए कितनी हुई बढ़ोत्तरी

Share

Jharkhand: दुर्गा पूजापर फ्लाइट्स की कीमतें पर भी प्रभाव पड़ा हैं। रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की कीमत 5000 से 10,000 कर दी गई है। रांची से दुर्गा पूजा के दौरान शहर के लिए जाने वाली फ्लाइटों को पूरी तरह से बुक कर दिया गया है। डायरेक्ट, कनेक्टेड और मल्टीप्ल कनेक्ट फ्लाइटों का किराया 20,000 रुपए से अधिक हो गया है।

फ्लाइट्स की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी

दुर्गा पूजा का प्रभाव शहर के पंडाल और चौक-चौराहे पर भी दिखाई देता है, साथ ही फ्लाइट्स की कीमतों पर भी दिखाई देता है। जहां रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की कीमत लगभग 5000 रुपए थी। तो दुर्गा पूजा का किराया 10,000 रुपये हो गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर के एल अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान रांची से शहर के लिए जाने वाली फ्लाइटों को पूरी तरह से बुक कर दिया गया है क्योंकि इस अवधि में छुट्टी है। इसलिए दाम बढ़ रहे हैं। ध्यान दें कि डायरेक्ट, कनेक्टेड और मल्टीप्ल कनेक्ट फ्लाइटों का किराया भी 20,000 रुपए से अधिक हो गया है।

फ्लाइटस और उनके दाम

बेंगलुरु से रांची आने वाली फ्लाइट इंडिगो का किराया 24,550 रुपए तक पहुंच चुका है। यह किराया दुर्गा पूजा के सप्तमी, अष्टमी और नवमी के लिए बढ़ाया गया है। इसके अलावा रांची से बेंगलुरु इंडिगो का किराया 6,753, मुंबई-रांची इंडिगो 11,537, रांची-मुंबई इंडिगो 6755, दिल्ली रांची इंडिगो 8,936, चेन्नई-रांची इंडिगो 11,137, हैदराबाद रांची इंडिगो 11,090, रांची-हैदराबाद इंडिगो 9,357 है।

टिकट के बढ़े दाम

वहीं, टिकट के लिए बसों में भी मारामारी होती है। हरमु ट्रैवल एजेंसी के संचालक प्रदीप ने कहा कि फ्लाइट्स को छोड़कर बस में भी टिकट नहीं मिल रहे हैं। रांची से पटना जाने के लिए जहां आम तौर पर 400 रुपए खर्च होते थे। अभी भी अतिरिक्त 200 रुपए लग रहे हैं। रांची से मुजफ्फरपुर का किराया 700 रुपए हो गया है। रांची से सिवान 800 रुपए, कटक 900 रुपए, कोलकाता 700 रुपए और भागलपुर 700 रुपए है, जो सामान्य से 200 से 300 रुपए अधिक है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand: एक हादसे ने ली 5 लोगों की जान, दिल्ली से झारखंड जा रहा था पूरा परिवार