खेल

अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में नवीन उल हक  के समर्थन में लगे नारे

विराट कोहली से दोस्ती के बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली की पब्लिक ने नवीन उल हक के लिए जमकर तालियां बजाईं। किसी खिलाड़ी का असर क्या होता है, इसका जीता-जागता उदाहरण नवीन उल हक के प्रति अरुण जेटली स्टेडियम में दर्शकों का बदला व्यवहार रहा।

11 अक्टूबर को इसी मैदान पर भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत हुई थी। उस दौरान IPL 2023 में विराट कोहली के साथ हुए विवाद को नवीन उल हक ने सुलझा लिया। यहां तक कि जब दर्शक नवीन के खिलाफ हूटिंग कर रहे थे, तब विराट ने बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों को ऐसा करने से मना किया था।

इससे संदेश गया कि विराट नवीन उल हक के प्रति दर्शकों से अच्छा व्यवहार चाहते हैं। विराट पहले भी स्टीव स्मिथ के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप में दर्शकों को हूटिंग करने से रोक चुके हैं। विराट और नवीन उल हक के बीच भारत-अफगानिस्तान मैच के बाद काफी देर तक बातचीत हुई।

15 अक्टूबर को अफगानिस्तान फिर एक बार अरुण जेटली स्टेडियम में ही इंग्लैंड से भिड़ा। इस बार दर्शकों का मिजाज बदला-बदला सा नजर आया। नवीन उन हक ने जोस बटलर के खिलाफ लगातार आउटस्विंगर गेंद डाली।

मोहम्मद नबी से चर्चा के बाद नवीन ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद इनस्विंगर फेंकी। बटलर को इसकी उम्मीद नहीं थी और वह ड्राइव करने के प्रयास में 9 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद अरुण जेटली स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

दर्शकों ने नवीन उल हक का नाम लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। नवीन के लिए यह सब विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते सुधारने के बाद संभव हो पाया। मैच के बाद उन्होंने स्टेडियम में मौजूद पब्लिक का शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Back to top button