Bihar

मॉनसून की बारिश की संभावना पटना से गया तक खत्म! बड़ा अपडेट जानें

राज्य में दक्षिण बिहार से मॉनसून ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। राजधानी पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल से मॉनसून करीब-करीब दूर हट चुका है। बता दें कि इन जिलों में आज से ही मौसम साफ और शुष्क रहने की ख़बर आ रही है। हालांकि उत्तर बिहार में फिलहाल 2 से तीन दिन मॉनसून मेहरबान बना रहेगा। यहां पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर, दरभंगा, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज में 10 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद यहां से भी मॉनसून विदा ले लेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की पूर्वानुमान

साथ ही, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार मॉनसून 2023 के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया। विभाग के मुताबिक ‘ दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात राज्य के शेष हिस्सों से वापस चला गया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण के कुछ हिस्से; संपूर्ण उत्तरी अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ भागों से भी मॉनसून वापस लौट चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब 28.6°N/80.6°E, लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे, अलीबाग और 18.9°N/70.0°E से होकर गुजर रही है।’

मॉनसून इस दिन बिहार से लौटेगा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक ‘अब मॉनसून की वापसी के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों के लिए परिस्थियां बन गई हैं। महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के कुछ और क्षेत्रों में भी मॉनसून की विदाई अगले दो से तीन दिनों में होगी।मौसम विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक मॉनसून बिहार से निकल जाएगा।

ये भी पढ़ें: तीतर लड़ाने का काम करते हैं सीएम नीतीश कुमार- सांसद सुशील कुमार

Related Articles

Back to top button